janganmannews

कर्णेश्वर धाम में लगा कावरियों का मेला

कर्णेश्वर धाम में लगा कावरियों का मेला

नगरी 1/8/2022

श्रावण मास के तीसरे सोमवार को कर्णेश्वर धाम में कांवरियों का मेला लगा रहा।कोरोना काल के बाद पुनः प्रारंभ हुए कावर यात्रा में हजारों शिव भक्तों का कर्णेश्वर धाम में आगमन हो रहा है ।इस वर्ष श्रावणी बेला में कर्णेश्वर धाम में अच्छी रौनक है पूजन सामग्रियों का बाजार सजा हुआ है।सावन महीने के तीसरे सोमवार को उड़ीसा,बस्तर सहित अंचल के हजारों शिव भक्त कावरियों ने महानदी से जल लेकर पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना कर बोल बम का नारा लगाते हुए अपने गंतव्य को रवाना हुए। उड़ीसा से आए शिव भक्त शिव भक्ति में लीन होकर नाचते गाते रहे

कणेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद जिला साहू समाज की महिलाओं ने ट्रस्टियों को बाँधी राखी


जिला साहू संघ के प्रमुख महिला पदाधिकारीओ का दल भी कर्णेश्वर धाम में भगवान भोलेनाथ का पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया ।तदुपरांत ट्रस्टियों को राखी बांधी। जिनका कर्णेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट द्वारा परम्परा नुसार स्वागत सम्मान कर ऐतिहासिक कर्णेश्वर धाम की जानकारी दी।

ट्रस्ट अध्यक्ष विकल गुप्ता ने बताया कि ग्यारहवीं शताब्दी में राजा कर्णराज ने इस मंदिर का निर्माण करवाया था जिनमें प्रतिवर्ष माँघी पूर्णिमा में पांच दिवसीय मेला महोत्सव का आयोजन होता है ।तथा हर साल श्रावण मास में हजारों की संख्या में कावरिये सुदूर स्थानों से आकर जल से भरी कांवड़ लेकर पदयात्रा करके अपने गाँव वापस लौटते है। इस दौरान साहू समाज के जिलाध्यक्ष अवनेंद्र साहू,प्रदेश महासचिव दयाराम साहू,ट्रस्टी भरत निर्मलकर,केकती साहू,चन्द्रकला साहू,जनपद अध्यक्ष शारदा साहू,पूर्व जनपद अध्यक्ष घामेश्वरी साहू ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्यामा साहू,पूर्व जनपद सदस्य रेखा साहू,महेश्वरी साहू,पुनीतसाहू सहदेव साहू ,धनी राम साहू,योगेश साहू अनुरुद्ध साहू,दुर्गेश साहू,ह्रदय साहू,जनपद सदस्य सुलोचना साहू,प्रभा देवी साहू,अनुसूया साहू,पार्षद ललिता साहू ,पुष्पा साहू,रीतू साहू,यशोदा साहू,तामेश्वरी साहू अल्का गजपाल तारिणी साहू आदि की उपस्थिति रही

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Comment

आने वाले चुनाव में कौन होगा सिहावा विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी का उम्मीदवार
  • Add your answer

Recent News