कर्मचारी संघ फरसियां ने मनाया दीपावली मिलन कार्यक्रम
नगरी 25/102022
श्री महामाया शासकीय कर्मचारी संघ फरसियां ने दीपावली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किये थे जिसमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न जगहों में कार्यरत ग्राम फरसियां के कर्मचारी साथी शामिल हुए।सेवानिवृत्त व्याख्याता सुदर्शन सिंह चनाप को शॉल श्रीफल भेंट कर सफल शिक्षकीय जीवन व्यतीत करने सम्मान किया गया।नए कर्मचारियों को श्रीफल भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यकारी अध्यक्ष रविशंकर सोन ने अपने उदबोधन में संगठन के द्वारा किये जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम का संचालन कर रहे कैलाश सोन ने कर्मचारी संगठन को मजबूती प्रदान करने एवं आने दिनों में संगठन का पत्रिका विमोचन करने पर अपने विचार रखे।इस अवसर पर सरपंच श्रीमती मीना शांडिल्य, सी.आर.चनाप,सुदर्शन सिंह चनाप,हरकराम साहू,मिश्रीलाल साहू,श्रीमती अल्का गजपाल,लक्ष्मण सिंह गजपाल,कन्हैया लाल नाग,शेखरचंद सोन, सूर्यपाल कश्यप,शेरसिंह कश्यप,अशोक देवदास,डॉ.डिगेश्वर कश्यप, यशवंत साहू,शांतनू साहू,नीरज सोन,डिकेश सोन,गुलाब सोन,हुलाश सोन,गजानंद सोन,अनूप साहू,हरिशंकर काशिव,महेंद्र साहू, दिव्याभारती यादव,केशर साहू,कविता ध्रुव,मोहित शांडिल्य,नरोत्तम सोन,डॉ.मुकेश चौधरी,लीलम्बर साहू,भुवन लाल सोन,श्रीमती जानकी सोन,श्रीमती वेणु साहू,दुर्गेश विश्वकर्मा इत्यादि शामिल थे।