janganmannews

मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित हुई डॉ शैल चंद्रा

मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित हुई डॉ शैल चंद्रा

 

नगरी 28/11/2022

नगरी निवासी एवम राष्ट्रीय स्तर की साहित्यकार डॉ श्रीमती शैल चंद्रा का सम्मान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री निवास में किया। यह पुरस्कार उन्हें छत्तीसगढ़ी साहित्य को समृद्ध करने के लिए दिया गया है।छत्तीसगढ़ राज भाषा आयोग द्वारा आयोजित गरिमामय आयोजन में भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य एवम परदेशी राम वर्मा की अध्यक्षता में उन्हें सम्मान प्रदान किया गया।इस अवसर पर प्रदेश के वरिष्ठ साहित्यकारों में रामेश्वर शर्मा,डॉ जे आर सोनी, पी सी लाल, दुर्गा पारकर, रामनाथ साहू, परमानंद वर्मा,दुमनलाल ध्रुव, श्यामलाल कश्यप के अतिरिक्त छत्तीसगढ़ राज भाषा आयोग के सचिव अनिल भतपहरी एवम संस्कृति एवम पुरातत्व विभाग के संचालक विवेक आचार्य सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित थे। इस सम्मान के लिए डॉ श्रीमती शैल चंद्रा को राज्य स्तर के साहित्यकारों ने बधाई एवम शुभकामनाएं दी हैं।

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Comment

आने वाले चुनाव में कौन होगा सिहावा विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी का उम्मीदवार
  • Add your answer

Recent News