janganmannews

छत्तीसगढ़ की नन्हीं बाल गायिका आरू साहू का जन्मदिन मनाया गया पवित्र धाम राजिम मे

छत्तीसगढ़ की नन्हीं बाल गायिका आरू साहू का जन्मदिन मनाया गया पवित्र धाम राजिम मे

नगरी 15/2/2023

बाल गायिका आरू साहू का स्टेज शो देखने क्षेत्र के पत्रकार बंधु राजिम पहुंचे

राजिम माघी पुनी मे आज शाम छत्तीसगढ़ की लाडली बेटी छत्तीसगढ़ी गायिका आरू साहू के गानों में झूमे दर्शक
आज 14 फरवरी मंगलवार को छत्तीसगढ़ के कुंभ मेला का दर्जा प्राप्त राजिम मेला मे हजारों दर्शकों के अपनी मधुर आवाज के माध्यम से छत्तीसगढ़ी गाना की प्रस्तुति करते हुए छत्तीसगढ़ राजिम माघी पुन्नी मेला मे दर्शकों को किया झूमने को किया मजबूर वही राजिम माघी पुन्नी मेला में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में नगरी सिहावा क्षेत्र की बाल गायिका ओजस्वी “आरू” साहू ने मंच पर अपनी प्रस्तुति दी। जिसको देखने क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार किशन मगेन्द्र,अशोक संचेती, अभिनव अवस्थी,जीनियस पब्लिक स्कूल नगरी के एमडी संतोष अग्लावे, बसंत साहू राजिम पहुंचे। इस दौरान पत्रकार बंधुओं ने छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध लोक गायक दिलीप षड़ंगी से भी मुलाकात की

आरू साहू का किया गया सम्मान

राजिम माघी पुनी मेले मे छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत , धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, अभनपुर विधायक धनेंद्र साहू, राजिम विधायक अमितेश शुक्ल, सिहावा विधायक लक्ष्मी ध्रुव,गौसेवा आयोग के अध्यक्ष महंत राम सुंदर दास, पूर्व विधायक गुरुमुख होरा, संत विचार साहेब, सिद्धेश्वरानंद महाराज, उमेश आनंद महाराज, देवदास महाराज मंच पर विशेष मौजूदगी में आरू साहू का किया गया सम्मान

छत्तीसगढ़ की नन्हीं बाल गायिका आरू साहू का जन्मदिन मनाया गया पवित्र धाम राजिम मे

छत्तीसगढ़ नगरी ब्लाक के नन्हीं बाल गायिका आरू साहू का जन्मदिन मनाया गया पवित्र धाम राजिम मे कल रात 12:00 बजे राजिम के जैन होटल में छत्तीसगढ़ी गायिका आरू साहू का जन्मदिन मनाया गया जहां पर आरू साहू के परिवार के साथ साथ उसके पूरे टीम के कलाकार के साथ नगरी ब्लॉक के पत्रकार भी शामिल हुए वही सभी ने आरू साहू को जन्मदिन के अवसर पर दीर्घायु की कामना करते हुए छत्तीसगढ़ के नाम रोशन करने के साथ-साथ देश का भी नाम रोशन करने का आशीर्वाद प्रदान किया

 

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Comment

आने वाले चुनाव में कौन होगा सिहावा विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी का उम्मीदवार
  • Add your answer

Recent News