भाजपा वरिष्ठ जनपद पंचायत अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम एवं डॉक्टर शांडिल्य के नेतृत्व में किया गया चक्का जाम
नगरी 17/2/2022
सिहावा विधानसभा प्रभारी महाराजा कमल चंद भांजदेव रहे उपस्थित
कुछ सरकारी गाड़ियों को जाने दिया गया जिससे जाम में फंसे लोग हुए नाराज
मोटरसाइकिल वाले जंगल से रास्ता बनाकर निकले चक्का जाम से
भारतीय जनता पार्टी मंडल नगरी द्वारा प्रदेश के आह्वान पर छत्तीसगढ़ में अराजकता लाचार कानून व्यवस्था एवं बस्तर संभाग में हो रहे लगातार भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों की लक्ष्य कर हत्या होने के विरोध में नगरी मंडल द्वारा नगरी के भाजपा वरिष्ठ जनपद पंचायत अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम एवं डॉक्टर शांडिल्य के सिहावा विधानसभा प्रभारी महाराजा कमल चंद भांजदेव रहे उपस्थित इनके नेतृत्व में किया गया चक्का जाम
कर्रा घाटी चौक पर दिन को 2:00 बजे से 4:00 बजे तक समस्त आवाजाही को बंद कर दिया गया जिसके चलते आम पब्लिक होते रहे परेशान मगर कुछ सरकारी वाहनों को दिया गया जाने जिसके चलते आम पब्लिक को ऐसे नाराज कुछ लोगों का कहना था कि आखिर इन का मुद्दा क्या है आम जनता को परेशान करना या सरकार को वह इस आंदोलन के दौरान विधानसभा प्रभारी महाराजा कमल चंद भांजदेव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भूपेश सरकार के रहते अराजकता के साथ बस्तर में भाजपा के कार्यकर्ताओं के टारगेट के नहीं किया जा रहा है जिसके चलते आज पूरे छत्तीसगढ़ में चक्का जाम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस की सरकार को जगाने के लिए किया जा रहा है वही नगरी मंडल के वरिष्ठ डॉक्टर शांडिल्य ने कहा कि कांग्रेश शासनकाल में पूरे छत्तीसगढ़ में भय का माहौल बना हुआ है वही बस्तर में हो रहे नरसंहार भाजपा के नेताओं को टारगेट कर मौत की सजा में चलाया जा रहा है जो काफी दुखद घटना है और सरकार गहरी नींद में सोई हुई है जिसको आज जगाने का कार्य भाजपा के कार्यकर्ता कर रहे हैं
वही जनपद सदस्य दिनेश्वरी नेताम ने कहां की छत्तीसगढ़ नक्सलियों द्वारा सुनियोजित ढंग से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की हत्या की जा रही है और प्रदेश में बढ़ते अपराध के लेकर कांग्रेस अपराध को लेकर कांग्रेस की कानून व्यवस्था के असफलता का कारण साफ झलक रहा है जिसके चलते भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में आज किया चक्का जाम साथ ही कहा कि आने वाले चुनाव में आम जनता कांग्रेश को मुंहतोड़ जवाब देते हुए जड़ से उखाड़ देगी और भाजपा को बहुमत देकर सत्ता पर वापस पहुंचाएगी इस आंदोलन में उपस्थित थे प्रमुख रूप से राम गोपाल साहू आदिवासी नेता नरेंद्र नाग,सुनील निर्मलकर ,संत कोठारी, नरसिंह मरकाम गुरु प्रसाद साहू हीरउ कोसरे के साथ भारतीय जनता पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे
घटुला मुख्य मार्ग में भाजपा के जिला मंत्री प्रेमलता नागवंशी मोहन पुजारी के नेतृत्व में किया गया चक्का जाम
बस्तर में भूपेश सरकार में हुए भाजपा कार्यकर्ताओं के हत्या के विरोध में भाजपा मंडल द्वारा घटुला मुख्य मार्ग में जिला मंत्री प्रेमलता नागवंशी के नेतृत्व में हुआ चक्का जाम*
बस्तर में भूपेश सरकार में हुए भाजपा कार्यकर्ताओं के हत्या के विरोध में भाजपा मंडल द्वारा घटुला मुख्य मार्ग में हुआ चक्का जाम जहाँ भाजपा सिहावा विधानसभा प्रभारी कमल चंद्र भंजदेव जिला सह प्रभारी हलधर साहू, सांसद प्रतिनिधि मोहन पुजारी,जनपद उपाध्यक्ष हुमित लिमजा, करन सेन, उपसरपंच घटुला मोनु साहू, सहित भाजपा के कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित हुए।