शादी समारोह से लौट रहा पिकअप वाहन पलटा
नगरी 3/5/2023 अशोक संचेती
नगरी ब्लॉक के ग्राम घठुला के पास हुआ हादसा शादी से वापस लौटते वक्त पिकअप पलट गया। हादसे में 23 लोग घायल हो गए हैं। गंभीर हालत को देखते हुए सभी को धमतरी जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसा सिहावा थाना अंतर्गत हुआ है।
शादी समारोह से लौट रहे पिकअप वाहन में हुवे भीषण सड़क हादसा में पिकअप सवार कई लोग घायल हो गये जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं हादसे की बाद मौके पर चीखपुकार अफरा–तफरी मच सभी आसपास के लोग एकत्रित होकर लोगों को राहत पहुंचाई ,जानकारी के अनुसार हादसा सिहावा थाना इलाके के घटुला धान खरीदी केंद्र के पास की बताई जा रही है।
जहाँ तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गयी और इस हादसे में कई लोग घायल हो गये जिन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से नगरी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पिकअप में सवार 20 से 22 लोग बोराई शादी समारोह में शामिल होने गये थे। वही वापस अपने गाँव गिधावा लौट रहे थे। उसी दौरान पिकअप घटुला में धान खरीदी केन्द्र के पास अनियंत्रित होकर पलट गयी।
इस हादसे में पिकअप सवार कई लोग घायल हो गये। जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से नगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक सभी घायल ग्राम गिधावा व आसपास गांव के रहवासी है। जो पिकअप से ग्राम बोरई शादी में गए थे और वापस ग्राम गिधावा आ रहे थे। घायलों को तत्काल नगरी अस्पताल लाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं सिहावा थाना प्रभारी एवं नगरी पुलिस अस्पताल पहुंच कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दिए हैं।