janganmannews

भाजपा के नेता नौटंकी करना बंद करें : लक्ष्मी धुव्र

भाजपा के नेता नौटंकी करना बंद करें : लक्ष्मी धुव्र

नगरी

भाजपा के जेल भरो आंदोलन को नौटंकी करार देते हुए सिहावा विधानसभा क्षेत्र की विधायक व मध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष लक्ष्मी धुव्र ने कहा कि आंदोलन पूरी तरह विफल रहा। उन्होंने ने कहा कि 15 साल तक रमन सिंह की सरकार ने जिस नियम के तहत धरना आंदोलन की अनुमति दी जाती थी, वही नियम वर्तमान की भूपेश सरकार में भी लागू है। उन्होंने कहा की आखिर धरना प्रदर्शन या आंदोलन की जानकारी एक निश्चित प्रोफार्मा में शासन को देने में क्या आपत्ति है। भाजपा नेता धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल, कृष्णमूर्ति बांधी, रजनीश सिंह यह बताएं कि 15 साल की भाजपा सरकार में यह नियम नहीं था। उन्होंने कहा कि

के भाजपा शासित राज्यों में धरना प्रदर्शन के लिए कौन सा नियम लागू है, उत्तरप्रदेश, गुजरात, मध्यप्रदेश, बिहार सहित अन्य राज्यों में धरना प्रदर्शन को लेकर कड़े कानून बनाये गये हैं, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्रियों ने तो अपने विरोधियों को कुचलने के लिए बुल्डोजर लेकर घूम रहे हैं।भाजपा के जेल भरो आंदोलन को लेकर उन्होंने कहा कि विपक्ष अपने दायित्व का निर्वहन कर रही है। जनता को बरगला कर झूठ बोलकर आंदोलन कर रहे हैं 15 साल तक राज किए इनकी मनमानी एवं भ्रष्टाचार को देखकर जनता ने जवाब दिया और सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएं 3 साल में कांग्रेस ने जनता के हित में कार्य किए किसानों का कर्जा माफ, बिजली बिल हाफ ,राजीव गांधी किसान योजना, महिलाओं का कर्जा माफ ,चिटफंड कंपनी का पैसा वापस दिलाना। केंद्र के मोदी सरकार की तानाशाही रवैया को जनता जानती है खाद ना देना बोरा ना देना धान का उठाव ना करवाना भाजपा यदि किसान हितैषी होते तो बोरा उपलब्ध करवाने आंदोलन करते तब जानते हम कि भाजपा किसान हितेषी है और इसके लिए छत्तीसगढ़ वासी सराहना भी करते । पूर्व में भारतीय जनता पार्टी शासन काल मे 41 हजार करोड़ कर्ज कर छोड़ने के बादभूपेश सरकार जन कल्याणकारी कर रही है जिससे जनता को सीधा लाभ मिल रहा है जिससे भाजपा बौखला गई है यदि अपने 15 वर्ष के कार्यकाल में अच्छा कार्य किये होते तो कर्ज लेने के जरूरत नही पड़ती आधा पैसा तो मोबाइल त्योहार टिफिन वितरण कर ऐसे योजनाओं में पैसा का दुरुपयोग किया गया है।जनसमर्थन के अभाव में आंदोलन पूरी तरह विफल रहा कई जिलों में यह देखा गया कि भाजपा कार्यकर्ताओं की संख्या कम थी। आधे से अधिक जिलों में आंदोलन का पता ही नहीं चला। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा, उनकी प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी जब छत्तीसगढ़ आती हैं, तो उन्हें प्रताड़ित करती हैं। भाजपा नेताओं ने उन्हें खुश करने आंदोलन करने की कोशिश की है। कांग्रेस सरकार के साढ़े तीन साल के कार्यकाल में भाजपा अर्तविरोधों से घिरी रही। इसके कारण कुछ नहीं कर पाई।

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Comment

आने वाले चुनाव में कौन होगा सिहावा विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी का उम्मीदवार
  • Add your answer

Recent News