janganmannews

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन बारिश में भीगते हुए किये हड़ताल 

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन बारिश में भीगते हुए किये हड़ताल

 

नगरी 29/6/2022

कर्मचारियों ने बारिश में भीगते हुए किये हड़ताल ।
सभी विभाग के हजारों कर्मचारी हुए धरना महा रैली में शामिल।

दो सूत्रीय मांग केंद्र के समान 34%मंहगाई भत्ता एवम गृह भाड़ा भत्ता पुनरीक्षित करने की जोरदार मांग की है।

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर दो सूत्रीय मांग केंद्र के अनुसार 34% महंगाई भत्ता एवं सातवें वेतनमान के अनुसार गृह भाड़ा भत्ता स्वीकृत करने को लेकर कलम बंद काम बंद महा आंदोलन 29 जून को नगरी के रावण भाटा मैदान में उपस्थित होकर धरना प्रदर्शन तथा महा रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन अनुविभागीयअधिकारी राजस्व को सौंपा है।फेडरेशन संयोजक डोमार सिंह ध्रुव ने कहा कि शासन के कर्मचारी विरोधी नीति के विरोध में द्वितीय चरण में धरना प्रदर्शन किया गया है यदि मांग पुर्ति नही होती है तो आगामी जुलाई में पांच दिवसीय आंदोलन किया जाएगा। इस हड़ताल में सभी विभाग के कर्मचारी अधिकारी धरना स्थल में बारिश में भी भीगते हुए हक के लिए अडिग रहे है जिससे समस्त कार्यालयों में तालाबंदी रही और सरकारी कामकाज ठप्प हुए।छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ब्लॉक संयोजक डोमार सिंह ध्रुव उपाध्यक्ष व कर्मचारी कांग्रेस अध्यक्ष रमेश भरेवा ,शिक्षक संघ अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष महेंद्रबोर्झा पटवारी संघ अध्यक्ष सुरेंद्रध्रुव, बी पी चंद्रा जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कर्मचारी संघ,छःगअजजा शासकीय सेवक संघ अध्यक्ष सुरेश ध्रुव ,दिनेश साहू जिलाध्यक्ष वन कर्मचारी संघ,लिपिक कर्मचारी संघ अध्यक्ष आरआर वर्मा ,सहायक शिक्षक फेडरेशन अध्यक्ष शरीफ बेग मिर्जा, संयुक्त शिक्षक संघ अध्यक्ष पदुमलाल साहू, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ अध्यक्ष रामकृष्ण ठाकुर, महिला पर्यवेक्षक संघ प्रतिनिधि लता केसरी ,सचिव संघ अध्यक्ष अनित ध्रुव ,हरीश खत्री अध्यक्ष स्वास्थ्य कर्मचारी संघ , उमेश कुमार साहू अध्यक्ष स्वास्थ्य संयोजक संघ ,जसपाल खनूजा अध्यक्ष समन्वयक संघ ,बेलर तहसील संयोजक बी एन सिंह, रमतू नेताम कृषि विस्तार अधिकारी संघ , महासचिव किशोर कश्यप,प्रवक्ता के पी साहू,आई टी सेल प्रभारी देवप्रकाश ताम्रकार, राजेश तिवारी तहसील अध्यक्ष शिक्षक संघ,संजू निर्मलकर संयोजक स्वास्थ्य विभाग,सुरेन्द्र नेताम गजानंद सोन भागवत साहू निखिल मेश्राम,सागर मंडावी कन्हैयालाल साहू,पुष्पा मोहिते,लीला ध्रुव, भारती मरकाम,कुसुम यादव,कुलेश कुंजाम, लोचन कश्यप, महेंद्र ध्रुव,पी डी कुलतेश्वर,अश्वनी कोसरिया सहित ब्लॉक भर के हजारों कर्मचारी अधिकारी शामिल हुए।

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Comment

आने वाले चुनाव में कौन होगा सिहावा विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी का उम्मीदवार
  • Add your answer

Recent News