कर्णेश्वर धाम में महाशिवरात्रि पर लगेगा भक्तों का मेला
नगरी 17/2/2023 अशोक संचेती
महाशिवरात्रि पर्व के लिये कर्णेश्वर धाम में विशेष तैयारी की गई है।प्रतिवर्षानुसार कर्णेश्वर धाम में महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं का हुजूम लगा रहता है ।श्रद्धालु जलाभिषेक कर बिल्व पत्र,धतूरा, कनेर फूल के साथ दूध,दही, धी, मिश्री, शक़्कर ,शहद,चंदन,गंगा जल आदि अपनी मनोकामना लिये समर्पित करते है।महाशिवरात्रि पर्व पर ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगो का धरती पर प्रकाट्य हुआ था।और भगवान शिव ओर माता पार्वती के मिलन उत्सव के रूप में मनाने कि परम्परा है जिसके लिए मन्दिर के सामने पूजा पाठ सामान की दुकाने भी सजने लगी है, कर्णेश्वर मन्दिर ट्रस्ट के अध्यक्ष विकल गुप्ता ने बताया कि ऐतिहासिक कर्णेश्वर महादेव मंदिर सजाने सवारने के लिये हर सम्भव प्रयास लगातार किये जा रहे है ।महाशिवरात्रि पर कर्णेश्वर महादेव का विशेष पूजा अर्चना, महा रुद्राभिषेक व महा आरती की व्यापक तैयारी ट्रस्ट द्वारा की गई है।मन्दिर में विशेष विधुतीकरण कर रोशन किया गया है।दिनभर धार्मिक आयोजन होगा , समय 11 बजे से राजेश पटेल स्वरांजलि सिहावा द्वारा शिव भक्ति से ओत प्रोत भजनो की प्रस्तुति होगी।फिर लगातार मानस गान आमन्त्रित मण्डलिओ द्वारा किया जाएगा।जिनमे वीर कचना ध्रुवा मानस परिवार डाभा करेली,आदर्श प्रचार मण्डली देवपुर धमतरी, जय माँ भद्रकाली बालिका मानस परिवार रत्ना बांधा धमतरी शामिल है ।पर्व की तैयारियों में ट्रस्ट अध्यक्ष विकल गुप्ता, निकेश ठाकुर ललित शर्मा ,कलम सिंह पवार,रामप्रसाद मरकाम,रवि दुबे,पवन भट्ट,रामभरोसा साहू,मोहन पुजारी,भरत निर्मलकर, महेंद्र कोशल,छबि ठाकुर,योगेश साहू,उत्तम साहू,बंटी जैन,रवि भट्ट,बबलू गुप्ता ,प्रेमलता नागवंशी,डोमार मिश्रा,प्रकास बेश,गगन नाहटा,ललित निर्मलकर, मिलेश सह दुर्गेश साहू ,अनिरुद्ध साहू,देवेंद्र साहू,हेमन्त पूरी,प्रीतम गिरी,पवन मिश्रा,राम लाल नेताम,ईश्वर जांगड़े,होरी लाल पटेल ,प्रकाश सार्वा,अश्वनी निषाद आदि जुटे हुऐ है।