सांकरा- नगरी में आयोजित 24घण्टे के दुर्गा चालीसा पाठ का समापन भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संध्या शुक्ला रहे उपस्थित
BY. Admin
भगवती मानव कल्याण संगठन के संचालक योगीराज शक्तिपुत्र महराज के दिशानिर्देशन पर लोगो के कल्याण के लिए पूरे भारत वर्ष के प्रत्येक प्रान्तों,जिलों व तहसीलो में उनके शिष्यों के माध्यम से 24घण्टे का माता दुर्गा की दिव्य आरती व अखण्ड चालीस पाठ का आयोजन किया जा रहा है। इसी तार में धमतरी जिले अंतर्गत ग्राम सांकरा – नगरी के मानस मंच पर जिला स्तरीय 24 घण्टे का अखण्ड दुर्गा चालीसा पाठ का भव्य आयोजन रखा गया था। जिसका समापन रविवार को हुई । जंहा मुख्य रूप से भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष संध्या शुक्ला व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौरभ द्विवेदी उपस्थित रहे। यह आयोजन का मुख्य उदेश्य दुर्गा आरती चालीसा पाठ करके लोगो को नशा मुक्त, मांसाहार मुक्त, चरित्रवान बनाना है। साथ ही संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुचाना है। इस आयोजन की ऊर्जा प्राप्त करने और राष्ट्रीय अध्यक्ष संध्या शुक्ला व उपाध्यक्ष सौरभ द्विवेदी के एक झलक पाने के लिए धमतरी जिला,गरियाबंद, बेमेतरा,बालोद, रायपुर, भिलाई,कांकेर,महासमुंद, सरईपाली- बसना सहित प्रदेश के कोने- कोने से शक्तिपुत्र महराज के शिष्य व भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के हजारो पदाधिकारियों व सदस्य उपस्थित रहे। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मीडिया से सार्थक संवाद करते हुए कहा कि, आम लोगो को कांग्रेस और भाजपा दोनो पार्टी ने पूरी तरफ निराश किया है। जिसके वजह से भारतीय शक्ति चेतना पार्टी को तीसरे विकल्प के रूप में देख रहे है। साथ अगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश के हर क्षेत्रो में अपना प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारने की बात कही है।