नगरी
सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा मोटर साइकिल यात्रा के अंतर्गत लोगों को जागरूक करने के लिए नगरी सेवाकेंद्र में ब्रम्हाकुमारी माधुरी बहन जी के द्वारा नगरी क्षेत्र में दो दिवसीय रैली का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रवण मरकाम पूर्व विधायक सिहावा विधानसभा क्षेत्र, विशिष्ट अतिथि के रूप में चन्द्रकान्त कौशिक अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, मयंक रणसिंह अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नगरी, आराधना शुक्ला, नगरपंचायत अध्यक्ष, दिनेश्वरी नेताम अध्यक्षजनपद पंचायत नगरी योगेश नाहटा बजाज शोरूम नगरी, मोहन नाहटा संचालक हीरो शोरूम नगरी सहित ब्रम्हाकुमारी माधुरी बहन संचालिका प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विद्यालय सेवा केंद्र नगरी ब्रम्हाकुमारी सरस बहन, ब्रम्हाकुमारी नवनीता बहन, ब्रम्हाकुमारी रेखा बहन । और बडी संख्या में भाई बहन उपस्थिति में दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया।
ब्रम्हाकुमारी सरस ने अपने दिव्य उदबोधन में कहा कि गाड़ी चलाते समय हमारा मन शांत होना चाहिए | आज सभी के संकल्प भी तेजी से चलते है इसलिए गाड़ी भी तेज भागती है मन पर नियंत्रण से ही स्टेरिंग पर नियंत्रण संभव है, राजयोग मैडिटेशन से ही मन को शांत और संतुलित किया जा सकता है ,ट्रैफिक सिग्नल में जब हम खड़े है तो उस समय को सफल करते हुये परमात्मा को याद कर मन को शांत करे।
बी.के .नवनीता बहन ने कहा कि सड़क पर चलते हुए हेलमेट, सीट बेल्ट, ट्रेफिक सिग्नल, ब्रेकर, संतुलित गति जैसे सुरक्षा उपायों को अपनाकर हम दुर्घटना से होने वाली बड़ी क्षति से बच सकते हैं।
ब्रम्हाकुमार निलेश भाई ने यात्रा के बारे में जानकारी दी की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर यह अभियान सारे भारत में चलाया जा रहा है। धमतरी जिले में 27 मार्च से 8 अप्रैल तक यह अभियान चलेगा।
श्री श्रवण मरकाम जी पूर्व विधायक ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है।
चंद्रकांत कौशिक, अनु. अधि. रा. ने कहा कि यातायात सुरक्षा नियमों की जानकारी हर कोई को जानना चाहिए और पालन करना चाहिए।
इसी क्रम में अन्य अतिथियों ने भी अपनी शुभकामनाएं व्यक्त किया।
ब्रम्हाकुमारी रेखा बहन के द्वारा सड़क सुरक्षा प्रतिज्ञा करवाई गई। कार्यक्रम का संचालन बीके निशा बहन ने किया।
अंत में अतिथियों के द्वारा हरी झंडी दिखाकर मोटरसाइकिल यात्रा को रवाना किया गया। इसके बाद मोटरसाइकिल यात्रा ने रैली का रुप धारण कर नगर भ्रमण किया।
यह अभियान ने निम्नलिखित स्थानों पर अपनी सेवाएं दी – मुरलीधर फ्यूल्स, राजेश आनन्द फ्यूल्स, पुलिस थाना, नगरीआई.टी.आई नगरी सोनामगर ,सिहावा एवं भीतररास. पुलिस थाना सिहावा, काशी आटोमोबाइल्स, घटुला पावाद्वार, गिधावा, गडडोगरी,बिरगुडी,आदि स्थानों पर अभियान ने यातायात सुरक्षा संबंधी जानकारी प्रदान किया।